सात नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
संवाद सूत्र कुमारखंड (मधेपुरा) कुमारखंड व श्रीनगर थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चल
संवाद सूत्र, कुमारखंड (मधेपुरा): कुमारखंड व श्रीनगर थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर क्षेत्र के विभिन्न घटना में शामिल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कुमारखंड थाना बेलारी ओपीध्यक्ष टीएन शर्मा के नेतृत्व में मारपीट के घटना में शामिल बेलारी वार्ड संख्या दो निवासी अरविद यादव, विकास कुमार, विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। भतनी ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में चलाए अभियान में बिशनपुर सुंदर पंचायत के परसाही निवासी गजेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीनगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में न्यायालय से फरार चल रहे पुरैनी निवासी मु.रहमान व मु.ग्यास के साथ-साथ दबिया से हमला कर जख्मी करने के आरोपी परमानंदपुर निवासी सत्यनारायण सुतिहार को गिरफ्तार कर लिया है।