Move to Jagran APP

रेड जोन से आए 329 प्रवासियों को किया गया क्वारंटाइन

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न परदेसों के रेड जोन आए 329 प्रवासी मजदूरों को सात क्वारंटाइन

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 12:17 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 12:17 AM (IST)
रेड जोन से आए 329 प्रवासियों को किया गया क्वारंटाइन
रेड जोन से आए 329 प्रवासियों को किया गया क्वारंटाइन

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न परदेसों के रेड जोन आए 329 प्रवासी मजदूरों को सात क्वारंटाइन केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां बनाए गए प्रखंड स्तरीय पांच में से चार सामुदायिक क्वारंटाइन केंद्रों में देश के विभिन्न रेड जोन परदेस से आए 263 लोगों को भर्ती कराया गया है। वहीं पंचायत स्तरीय तीन क्वारंटाइन केंद्र में 66 सहित कुल 329 प्रवासी मजदूरों को भर्ती कराया गया है। क्वारंटाइन केंद्र में भर्ती कराए लोगों को प्रशासनिक स्तर से खाने-पीने सहित अन्य सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। केंद्र में प्रत्येक दिन चिकित्सकों की टीम द्वारा रह रहे लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। इस बाबत अंचलाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी रामअवतार यादव ने बताया कि प्रखंड स्तरीय सामुदायिक क्वारंटाइन केंद्र बासुदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयाटोला में 82, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुहबी-सुहबी में 50, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगाही औराय में 86 व उदयनाचार्य विद्याकर कवि कॉलेज कड़ामा में 45 सहित कुल 263 प्रवासी मजदूरों को रखा गया है। वहीं पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन केंद्र मुख्यालय के मध्य विद्यालय पुरैनी में 21, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चटनमा में 22 एवं उमवि ओरलाहा में 23 सहित कुल 66 प्रवासी मजदूरों को रखा गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में विभिन्न प्रदेशों से घर वापसी को पहुंचे प्रवासी मजदूरों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन करने को लेकर यहां प्रखंड स्तरीय पांच सामुदायिक क्वारंटाइन केंद्र बनाए गए थे। वहीं पंचायत स्तरीय बनाए गए कुल 43 में से 25 क्वारंटाइन केंद्र का संचालन शुरू कर हजारों प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन किया जा रहा था। लेकिन देश के विभिन्न राज्यों के सिर्फ रेड जोन इलाके से आने वाले प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन किए जाने के नए सरकारी निर्देशालोक में ओरेंज एवं ग्रीन जोन इलाके से पहुंचे विभिन्न क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे कुल 2220 प मजदूरों को घर भेजकर उसे होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। लिहाजा पंचायत स्तरीय संचालित 25 में से 22 क्वारंटाइन केंद्र को बंद कर दिया गया है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK