जिले में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव
मधेपुरा। शनिवार को एक साथ 19 कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में कुल संख्या 41 हो गई। इसमें
मधेपुरा। शनिवार को एक साथ 19 कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में कुल संख्या 41 हो गई। इसमें सात महाराष्ट्र के मकतब से लौटे छात्रों के संपर्क में आए हुए लोग हैं, जबकि शेष व्यक्ति दूसरे राज्यों से आए हैं। इनमें हरियाणा, दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद, राजस्थान, यूपी के अलीगढ़ व छत्तीसगढ़ से वापस आए हुए लोग है। उदाकिशुनगंज के मधुबन के निकले तीनों कोरोना पॉजिटिव छत्तीसगढ़ से आए हुए हैं। इनकी उम्र 42,18 व 19 है। छत्तीसगढ़ से लौटे उदाकिशुनगंज के मधुबन गांव के एक और युवक की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। पॉजिटिव निकले 19 लोगों में एक चार साल का बच्चा भी शामिल है। यह बच्चा बिहारीगंज क्षेत्र का है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव निकले इन 19 लोगों में से 15 बिहारीगंज के है। बिहारीगंज के 15 कोरोना पॉजिटिव में से सात राजगंज पंचायत के सकरदीना गांव के, सात गमैल एवं एक राजगंज पंचायत के है। राजगंज पंचायत के सकरदीना गांव के निकले सातों कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र के मकतब से लौटे छात्र के संपर्क में आए हुए लोग हैं, जबकि तीन उदाकिशुनगंज के मधुबन व एक चौसा प्रखंड की चौसा पूर्वी पंचायत के हैं। यह राजस्थान से आया हुआ 22 साल का युवक है। महाराष्ट्र के नम्बीदूरपार चेन के 22 निकल चुके है पॉजिटिव महाराष्ट्र के मकतब से लौटे छात्रों की चेन के अब तक 22 कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। इसमें से मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद सात कोरोना मुक्त हो चुके है। इससे महारष्ट्र के नम्बीदूरपार चेन से जुड़े एक्टिव केस की संख्या 15 ही है। इसमें से 14 तो महाराष्ट्र से लौटे छात्र ही हैं। शेष आठ इन छात्रों के परिजन हैं। 14 छात्रों में से सात छात्र को तो आते ही क्वारंटाइन कर जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इसीलिए 10 मई को कोरोना पॉजिटिव निकले सात छात्रों से अन्य को संक्रमण नहीं हुआ, लेकिन जिन 81 छात्रों को होम क्वारंटाइन किया गया था उनमें से भी सात कोरोना पॉजिटिव निकले। इसी सात में दो छात्र बिहारीगंज के राजगंज पंचायत के सकरदीना गांव का है। इसी दो छात्रों के संपर्क के आठ लोगों की रिपोर्ट अब तक कोरोना पॉजिटिव निकल चुका है।