क्वारंटाइ केंद्र से 1536 प्रवासियों को भेजा गया घर
मधेपुरा। क्वारंटाइन अवधि पूर्ण करने वालों को प्रखंड स्तरीय पांच सामुदायिक क्वारंटाइन केंद्र स
मधेपुरा। क्वारंटाइन अवधि पूर्ण करने वालों को प्रखंड स्तरीय पांच सामुदायिक क्वारंटाइन केंद्र से 407 प्रवासी श्रमिकों को घर भेजा गया। वहीं पंचायत स्तरीय 24 क्वारंटाइन केंद्र से 1129 प्रवासी मजदूरों को शपथ पत्र भरवाकर होम क्वारंटाइन किया गया। प्रखंड नोडल पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रामअवतार यादव से मिली जानकारी अनुसार प्रखंड स्तरीय सामुदायिक क्वारंटाइन केंद्र श्री बासुदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयाटोला से 132, मध्य विद्यालय नया टोला से 73, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुहबी-सुहबी से 102, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगाही औराय से 63 एवं उदयनाचार्य विद्याकर कवि कॉलेज कड़ामा से 37 सहित कुल 407 प्रवासी मजदूरों को घर भेजा गया है। वहीं पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन केंद्र मुख्यालय के मध्य विद्यालय पुरैनी से 38, कुरसंडी पंचायत के बासुदेवपुर स्थित पंचायत सरकार भवन से 49, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चटनमा से 46, पंचायत सरकार भवन औराय से 95, मध्य विद्यालय कड़ामा से 61, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मकदमपुर से 52,उमवि कन्या रौता से 57, उमवि बघरा से 58, उमवि नरदह पश्चिमी से 57,उमवि खेरहो चंदा से 23, उमवि खेरहो से 37, पंचायत सरकार भवन दुर्गापुर से 40, उमवि कहरटोली से 36, मवि बंशगोपाल से 74, नवसृजित प्रावि झंडापुर वासा से 60, उमवि कालेश्वर टोला से 57, उमवि बथनाहा से 43, मवि योगीराज से 44, मवि औराय से 27, उमवि फूलपुर से 59,उर्दू प्रावि औराय से 41, उमवि सपरदह से 26, मवि दुर्गापुर से 25 एवं मवि ओरलाहा से 24 सहित कुल 1129 प्रवासी मजदूरों को होम क्वारंटाइन किया गया।