Move to Jagran APP

निवर्तमान प्रखंड प्रमुख दूसरी बार जीती, अन्य सदस्य चुनाव हारे

संवाद सहयोगी लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड की पांच पंचायतों में पंचायत समिति सदस्य पद की मत

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Dec 2021 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 10 Dec 2021 06:57 PM (IST)
निवर्तमान प्रखंड प्रमुख दूसरी बार जीती, अन्य सदस्य चुनाव हारे
निवर्तमान प्रखंड प्रमुख दूसरी बार जीती, अन्य सदस्य चुनाव हारे

संवाद सहयोगी, लखीसराय : जिले के पिपरिया प्रखंड की पांच पंचायतों में पंचायत समिति सदस्य पद की मतगणना शुक्रवार की शाम समाप्त हो गई। निर्वाचित सभी पंचायत समिति सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी विवेक रंजन ने प्रमाण पत्र दिया। भाजपा नेता रामविलास शर्मा की पत्नी पिपरिया प्रखंड की निवर्तमान प्रखंड प्रमुख लूसी देवी दूसरी बार चुनाव जीत दर्ज की है। पिपरिया पंचायत से निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य मुखिया राय और उपेंद्र कुमार, रामचंद्रपुर पंचायत से पंसस संख्या पांच से निवर्तमान पंसस चंदन कुमार सिंह एवं पंसस संख्या छह से पूर्व प्रमुख प्रभंजन कुमार की मां अहिल्या देवी चुनाव हार गई। -----

loksabha election banner

निर्वाचित और पराजित पंचायत समिति सदस्य और प्राप्त मत

पिपरिया पंचायत

---

पंचायत समिति क्षेत्र संख्या एक

पप्पू मालाकार, विजेता : प्राप्त मत 1,373

निवर्तमान पंसस मुखिया राय : प्राप्त मत 682 ---

पिपरिया पंचायत क्षेत्र संख्या दो

लालमुनि कुमार, विजेता : प्राप्त मत 491

गीता कुमार भारती : प्राप्त मत 443

निवर्तमान पंसस उपेंद्र कुमार : प्राप्त मत 180 ---

मोहनपुर पंचायत

पंचायत समिति क्षेत्र संख्या तीन

पूजा देवी, विजेता : प्राप्त मत 1,935

मनीषा देवी : प्राप्त मत 1,118 ----

वलीपुर पंचायत

पंचायत समिति क्षेत्र संख्या चार

निवर्तमान पंसस लूसी देवी, विजेता : प्राप्त मत 1,236

पिकी देवी : प्राप्त मत 1,122 ----

रामचंद्रपुर पंचायत

पंचायत समिति क्षेत्र संख्या पांच

सुरेंद्र कुमार सिंह, विजेता : प्राप्त मत 980

बबलू सिंह : प्राप्त मत 868

निवर्तमान पंसस चंदन कुमार सिंह : प्राप्त मत 434 ---

रामचंद्रपुर पंचायत

पंचायत समिति क्षेत्र संख्या छह

ललिता देवी, विजेता : प्राप्त मत 1,053

अहिल्या देवी : प्राप्त मत 886 ---

सैदपुरा पंचायत

पंचायत समिति क्षेत्र संख्या सात

निवर्तमान पंसस बौधू पासवान, विजेता : प्राप्त मत 781

शरण मलिक : प्राप्त मत 691 ---

सैदपुरा पंचायत

पंचायत समिति क्षेत्र संख्या आठ

संदीप राज, विजेता : प्राप्त मत 1,202

अनिता देवी : प्राप्त मत 867


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.