विक्षिप्त की मौत
लखीसराय। बड़हिया थाना के सामने कनोडिया भवन के बरामदे पर गुरुवार को 55 वर्षीय विक्षिप्त की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 04:45 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 04:45 PM (IST)
लखीसराय। बड़हिया थाना के सामने कनोडिया भवन के बरामदे पर गुरुवार को 55 वर्षीय विक्षिप्त की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के खुटहाडीह गांव निवासी बाल्मीकि ¨सह के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार वह मानसिक रूप से विक्षिप्त रहने के कारण इधर-उधर भटकते रहता था। गुरुवार को बड़हिया थाने के सामने स्थित कनोडिया भवन के बरामदे पर सोया हुआ था। दोपहर बाद जब वृद्ध की नींद नहीं खुली तो ग्रामीणों ने उसे उठाने की कोशिश की तो मृत पाया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बड़हिया थाना को दी। पुलिस ने मृतक के परिजन को घटना की सूचना दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें