Move to Jagran APP

शिक्षक पुत्र से विधायक, भाजपा प्रवक्ता और अब मंत्री बन गए विजय

लखीसराय। भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर से प्रदेश संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका से पैठ जमाने वा

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Jul 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jul 2017 03:01 AM (IST)
शिक्षक पुत्र से विधायक, भाजपा प्रवक्ता और अब मंत्री बन गए विजय
शिक्षक पुत्र से विधायक, भाजपा प्रवक्ता और अब मंत्री बन गए विजय

लखीसराय। भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर से प्रदेश संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका से पैठ जमाने वाले लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभाते हुए बिहार में बनी एनडीए की सरकार में मंत्री बन गए। मूल रूप से पटना जिले के बादपुर, मोकामा निवासी श्री सिन्हा का जन्म लखीसराय जिले के तिलकपुर गांव स्थित ननिहाल में हुआ था। छात्र जीवन से ही संघ से जुड़कर राजनीति की शुरुआत करने वाले श्री सिन्हा राजनीति के अलावा सामाजिक, धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेढ़ना उच्च विद्यालय से इन्होंने मैट्रिक तक पढ़ाई की। उनके पिता स्व. शारदा रमण ¨सह इसी विद्यालय में शिक्षक थे। 1980 में वे भाजपा नगर मंडल बाढ़ से एक कार्यकर्ता के रूप में जुड़े। 1983 में श्री सिन्हा ने एएन कॉलेज बाढ़ में अभाविप छात्र संगठन से जुड़कर सक्रिय राजनीति शुरू की। 1990-92 में श्री सिन्हा भाजपा महानगर पटना में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई। 1998 में वे लखीसराय जिला भाजपा से जुड़कर प्रदेश परिषद सदस्य बने। वर्ष 2000 में वे सूर्यगढ़ा विधानसभा के भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए। 2000-02 तक वे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव व संगठन प्रभारी रहे। 2006 में पार्टी ने श्री सिन्हा भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री एवं 2009 में भाजपा बिहार प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी बनाए गए। वर्ष 2013 में पार्टी ने श्री सिन्हा को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी। 2004 में वे लखीसराय जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रहे। स्वभाव से सरल श्री सिन्हा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले जनप्रतिनिधि एवं नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। अब जबकि भ्रष्टाचार के लिए कलंकित श्रम संसाधन विभाग का मंत्रालय उन्हें मिला है तो देखना होगा कि वे किस कदर इसको नियंत्रित करते हैं। श्री सिन्हा के बड़े भाई प्रसन्न कुमार ¨सह विगत कई वर्षों से बिहार केमिस्ट ड्रगिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।

loksabha election banner

विजय सिन्हा का राजनीतिक सफर

2003 - मुंगेर स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव लड़े, हार मिली।

2005 - पहली बार लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने।

2010 - 60 हजार रिकार्ड मत से दूसरी बार विधायक बने।

2015 - तीसरी बार श्री सिन्हा विधायक चुने गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.