कटहरा में हिसक झड़प मामले में चार नामजद आरोपित गिरफ्तार
संसू., पीरी बाजार (लखीसराय) : पीरी बाजार थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने

संसू., पीरी बाजार (लखीसराय) : पीरी बाजार थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद उत्पन्न तनाव के बीच विगत दिनों हुए हिसक झड़प मामले में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिसक झड़प के दौरान दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए थे। गुरुवार को हुई हिसक झड़प के बाद दोनों पक्षों की ओर से पांच-पांच लोगों को नामजद किया गया था। इसके बाद पुन: रविवार अल सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि लाठी-डंडे से प्रहार होने के साथ जमकर पथराव भी हुआ और करीब बीस चक्र गोलियां भी चली थी। उसके बाद से गांव में दहशत का माहौल कायम है। विदित हो कि कटहरा गांव में आम रास्ते पर अवैध निर्माण कर स्व बनारसी यादव के पुत्र बालेश्वर यादव के द्वारा अतिक्रमण कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया था। इसके खिलाफ अंचल कार्यालय में शिकायत की गई थी। अंचल कार्यालय ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया था। इसके बाद से ही कपिलदेव यादव एवं बालेश्वर यादव के बीच तनाव कायम हो गया। विवाद इस तरह गहराता चला गया कि खूनी संघर्ष की स्थिति कायम हो गई। इधर स्थिति की नजाकत को देख प्रशासन समय रहते चौकस हो गया एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पक्ष की ओर से शिवन यादव के पुत्र मनीष कुमार एवं हिमांशु कुमार जबकि द्वितीय पक्ष से भुनेश्वर यादव के पुत्र पंकज यादव एवं गणेश यादव के पुत्र बाल्मीकि यादव को गिरफ्तार किया गया है। पीरी बाजार थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने यह जानकारी दी है।
Edited By Jagran