Move to Jagran APP

सीसीटीवी की निगरानी में होगा दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

लखीसराय। दुर्गा पूजा के साथ ही प्रतिमा विसर्जन की भी तैयारी की जा रही है। शहर के मंदिरों

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 07:24 PM (IST)
सीसीटीवी की निगरानी में होगा दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन
सीसीटीवी की निगरानी में होगा दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

लखीसराय। दुर्गा पूजा के साथ ही प्रतिमा विसर्जन की भी तैयारी की जा रही है। शहर के मंदिरों में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन पचना रोड स्थित संसार पोखर में किया जाता है। करीब 10 एकड़ में फैले संसार पोखर की साफ-सफाई नगर परिषद से कराई गई है। यहां पुलिस प्रशासन और सीसीटीवी की निगरानी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। पूरे परिसर में 18 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जानकारी हो कि संसार पोखर पूजा से पहले काफी गंदा था। पोखर में गंदगी और जलकुंभी भरा हुआ था। पोखर का पानी जहरीला और विषैला हो गया था। वहां प्रतिमा विसर्जन संभव नहीं था। स्थानीय बड़ी देवी और छोटी देवी दुर्गा पूजा समिति ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से मिलकर संसार पोखर की साफ-सफाई करवाने का अनुरोध किया था। इसके बाद डीएम और एसडीओ संजय कुमार ने संज्ञान लिया। नगर परिषद लखीसराय के नप ईओ को संसार पोखर की सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद नप के सफाई कर्मियों ने संसार पोखर स्थित विसर्जन स्थल की साफ-सफाई की। बुधवार को नगर परिषद के सभापति अरविद पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने संसार पोखर की साफ-सफाई का जायजा लिया। सभापति की निगरानी में परिसर में सूखा और गीला कचरा रखने के लिए डस्टबिन रखा गया है। सभापति ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन संसार पोखर में होता है। इसके लिए नगर परिषद ने तैयारी कर ली है। पूरे परिसर में 18 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसकी निगरानी में प्रतिमा विसर्जन होगा। पोखर में नाव के साथ नाविक की व्यवस्था की गई है तथा गहरे पानी रहने के कारण लाल रंग का निशान भी लगाया गया है ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो सके। संसार पोखर के सफाई कार्य में स्थानीय पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत राम का सराहनीय योगदान रहा। सभापति के साथ पार्षद शिवशंकर राम, पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार भी थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.