Move to Jagran APP

हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कार्यपालक सहायक

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे जिले के 250 कार्यपालक सहायकों ने गुरुवार की दोपहर बाद हड़ताल वापस ले लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 06:11 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 06:11 PM (IST)
हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कार्यपालक सहायक
हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कार्यपालक सहायक

लखीसराय। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे जिले के 250 कार्यपालक सहायकों ने गुरुवार की दोपहर बाद हड़ताल वापस ले लिया। संघ के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ने जिलाधिकारी को लिखित देकर पत्र इसकी जानकारी दी है। इसकी पुष्टि प्रभारी डीपीआरओ दिनेश तिवारी ने करते हुए बताया कि जिले में हड़ताल पर रहे कार्यपालक सहायकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। संघ के जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में जानकारी दी है कि गुरुवार की दोपहर राज्य मुख्यालय पटना में बिहार राज कार्यपालक सहायक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के पदाधिकारियों के बीच मांगों को लेकर सकारात्मक वार्ता हुई है। इसके बाद संघ ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है। इसके मद्देनजर सभी हड़ताली कार्यपालक सहायकों ने अपने-अपने कार्यालयों में योगदान कर लिया है। जानकारी हो कि 15 मार्च से राज्य व्यापी आह्वान के तहत जिला अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत 250 से अधिक कार्यपालक सहायक विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इस दौरान कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। खासकर जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर संचालित आरटीपीएस काउंटर आइटी सहायक के जरिए किसी तरह संचालित किया जा रहा था। खासकर प्रखंड और जिला स्तर के पदाधिकारियों को कार्यपालक सहायक के हड़ताल में रहने के कारण विभागीय पत्र का निष्पादन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। गुरुवार को भी सभी हड़ताली कार्यपालक सहायक समाहरणालय परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ अपनी मांगों के समर्थन में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। दोपहर बाद पटना से संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को सरकार से सकारात्मक वार्ता होने की जानकारी दी। इसके बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। जानकारी हो कि बुधवार को जिलाधिकारी ने हड़ताली कार्यपालक सहायकों को हड़ताल समाप्त करने नहीं तो संविदा समाप्त करने की कार्रवाई करने की बात कही थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.