Move to Jagran APP

विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

संसू.,बड़हिया (लखीसराय)। जन नमन अभिनंदन कार्यक्रम के तहत शनिवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह क्षेत्री

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 10:23 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 10:23 PM (IST)
विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

संसू.,बड़हिया (लखीसराय)। जन नमन अभिनंदन कार्यक्रम के तहत शनिवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने प्रखंड के दियारा स्थित खुटहा पूर्वी एवं पश्चमी पंचायत का दौरा किया। विधान सभा अध्यक्ष ने पंचायत के आम जनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत की समस्या के बारे में चर्चा की। ग्रामीणों ने पंचायत में हर घर नल जल, शिक्षा, ग्रामीण सड़क, बिजली आदि से संबंधित समस्या को विधान सभा अध्यक्ष के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने जमीन की खरीद बिक्री से संबंधित समस्या को भी रखा। इसपर अध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारियों को समाधान करने को कहा। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविद द्वारा समाज के नैतिक संकल्प अभियान के तहत सभी लोगों को पांच सामाजिक अभिशाप से मुक्त पांच सामाजिक वरदान से युक्त एवं पांच सामाजिक सामानों से पूर्ण संकल्प का लोगों को शपथ दिलाई गई। विजय कुमार सिन्हा ने खुटहा पश्चिमी के खुटहाडीह एवं पूर्वी के चेतन टोला, लालदियारा, मालपुर कल्याणपुर आदि गांव का दौरा किया। खुटहाडीह में सोमवार को हुई अगलगी की घटना के पीड़ितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। तहदिया में पीड़ित मनोज दास एवं उसके स्वजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इससे पहले मां जगदंबा बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर तथा इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम में पूजा-अर्चना की। भाजपा की बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर बल

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, लखीसराय : लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में शनिवार को भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो. देवानंद साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर पन्ना प्रमुख कार्यक्रम की सफलता पर जोर दिया गया। इसको लेकर प्रत्येक बूथ पर एक प्रमुख को नियुक्त करने एवं प्रत्येक मंडल में एक जिलास्तरीय पदाधिकारी की देखरेख में मंडल अध्यक्ष द्वारा पार्टी को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर मंगलवार को जिलास्तरीय पदाधिकारी को दायित्व दिया गया। बड़हिया नगर में जिला महामंत्री नरोत्तम कुमार, बड़हिया प्रखंड में निर्जय कुमार एवं मुकेश कुमार, लखीसराय प्रखंड में बंकेश कुमार एवं घनश्याम कुमार, लखीसराय नगर में जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, रामगढ़ चौक में जिला महामंत्री अशोक शर्मा, हलसी प्रखंड में सोनू चंद्रवंशी, चानन प्रखंड में अनीता कुमारी, सूर्यगढ़ा प्रखंड में अमित सागर, कजरा मंडल में घनश्याम कुमार, पीरी बाजार मंडल में नीरज कुमार एवं पिपरिया प्रखंड में सुनील कुमार को मंडल का प्रभारी बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.