Move to Jagran APP

पुलिस के प्रति जनता का बढ़ा विश्वास, उपलब्धियों का वर्ष रहा 2021 : एसपी

पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि वर्ष 2021 लखीसराय जिला पुलिस के लिए विधि-व्यवस्था संधारण अपराध नियंत्रण एवं नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के ²ष्टिकोण से काफी उपलब्धियों से भरा रहा है। जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 07:13 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 07:13 PM (IST)
पुलिस के प्रति जनता का बढ़ा विश्वास, उपलब्धियों का वर्ष रहा 2021 : एसपी
पुलिस के प्रति जनता का बढ़ा विश्वास, उपलब्धियों का वर्ष रहा 2021 : एसपी

संवाद सहयोगी, लखीसराय। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि वर्ष 2021 लखीसराय जिला पुलिस के लिए विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के ²ष्टिकोण से काफी उपलब्धियों से भरा रहा है। जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। जिले में सभी पर्व त्योहारों होली, ईद, दुर्गा पूजा, बकरीद, दीपावली, छठ पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इसमें जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा है। जिले के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने लगन, मेहनत एवं कुशलता से जिले में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया। इस सराहनीय कार्य के लिए जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को दो-दो सु-सेवांक से पुरस्कृत किया गया है। वर्ष 2021 में एसडीपीओ रंजन कुमार सहित जिले के 18 पुलिस कर्मियों को भारत सरकार द्वारा पुलिस आंतरिक सेवा पदक से अलंकृत किया गया जो जिले के लिए गौरव की बात है। जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने जिस तरह जिला को कई उपलब्धि दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया उसी तरह आगे भी सभी पुलिस कर्मी अपने दायित्व का निर्वहन करते रहें। पुलिस अधीक्षक बुधवार को मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने परेड में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को भी एक-एक सु-सेवांक से पुरस्कृत किया। पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा

loksabha election banner

वर्ष 2021 में जिला पुलिस ने 76 पिस्टल और देसी कट्टा बरामद किया। इस दौरान दर्जन भर अंतरजिला हथियार तस्कर भी पकड़ाए। पुलिस ने नक्सल ऑपरेशन के दौरान पुलिस से लूटी गई एक इंसास राइफल, एक एके 47 राइफल बरामद किया। एक बंदूक, एक मास्केट, 458 कारतूस, तीन हैंड ग्रेनेड, चार डेटोनेटर, 23 लाख 84 हजार 555 रुपये बरामद हुआ। 3,690 वांछित अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

जिला पुलिस की टीम ने लूट, हत्या, अपहरण, रंगदारी सहित कई संगीन अपराध में शामिल तीन हजार 690 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। संगीन घटनाओं में जिला पुलिस की पूरी टीम सक्रिय रही। एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में लखीसराय, कबैया, बड़हिया, सूर्यगढ़ा, हलसी, मेदनी चौकी थानाध्यक्ष का अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान रहा। 27 हार्डकोर नक्सली गया जेल, दो नक्सली हुआ ढेर

वर्ष 2021 में जिले में नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और काम्बिग ऑपरेशन काफी सफल रहा। 27 हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली मंशा कोड़ा और प्रमोद कोड़ा मारा गया। नक्सलरोधी अभियान में एसटीएफ, अर्धसैनिक बल, एसएसबी के अलावे कजरा, पीरी बाजार थानाध्यक्ष का सराहनीय योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.