चाकू मारकर किया घायल
लखीसराय। रविवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में आपसी विवाद में स्व. विष्णुदेव राम के पु
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 May 2018 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 06 May 2018 05:43 PM (IST)
लखीसराय। रविवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में आपसी विवाद में स्व. विष्णुदेव राम के पुत्र बलराम राम को छ़ुड़ा मारकर जख्मी कर दिया गया है। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा भेजा गया। जख्मी का पत्नी मीरा देवी ने बताया कि गांव के ही स्व. नन्दलाल राम के पुत्र विनोद राम ने रंगदारी नहीं दिए जाने पर पहले गाली गलौज की फिर छुड़ा से प्रहार कर जख्मी कर दिया है। उसने बताया कि अभी थाना में आवेदन नहीं दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें