पवैय में पत्नी को गोली मारकर किया जख्मी
लखीसराय। गुरुवार की शाम सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पौय गांव में नशे में धुत अशोक सिंह ने अपनी
लखीसराय। गुरुवार की शाम सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पौय गांव में नशे में धुत अशोक सिंह ने अपनी पत्नी सोनी देवी को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। सोनी देवी का इलाज लखीससराय में डॉ. हिमकर के यहां कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अशोक सिंह शराब पीकर गांव से लोकर पवैय हॉल्ट तक काफी समय से हंगामा कर रहा था। इससे गांव वाले परेशान होकर उसे पीटने के लिए जा रहे थे। तभी पत्नी सोनी देवी अपने अपने पति घर जाने एवं हंगामा व गाली गलौज नहीं करने के लिए समझाने आ गई। इससे आक्रोशित होकर अशोक सिंह ने गोली चला दी जो उसकी पत्नी को लग गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए लखीसराय में डॉ. हिमकर के पास भर्ती कराया गया है। वहां लखीसराय थाना की पुलिस ने महिला का बयान लेने का प्रयास किया लेकिन उसने अपनी जुबान नहीं खोली। उधर सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि अभी उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली है।