भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात
फोटो- 24 केएसएन 62 - पीएम ने कहा, एक देश एक टैक्स का सपना हुआ पूरा संवाद सहयोगी, किशनगंज : भाजपा
फोटो- 24 केएसएन 62
- पीएम ने कहा, एक देश एक टैक्स का सपना हुआ पूरा
संवाद सहयोगी, किशनगंज : भाजपा कार्यकर्ताओं प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 45 वें संस्करण को सुनने को अस्पताल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में लोग एकत्र हुए। मन की बात कार्यक्रम में बड़ी संख्या पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल हुए। रेडियो पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त करते हुए पीएम ने देश हित में लिए गए निर्णय से लोगों को अवगत कराया। एक जुलाई को डॉक्टर डे है। मन की बात कार्यक्रम के तहत इस दिन भाजपा कार्यकर्ता डाक्टरों से मिलेंगे और लोगों के लिए कुछ विशेष करने के प्रति प्रेरित करेंगे।
उन्होंने योग दिवस की सफलता पर देशवासियों को बधाई देते हुए सेना के साहस को सलाम किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी का इतिहास बहुत पुराना है, इसके लिए अनगिनत शहादतें दी गई। 2019 में जलियांवाला बाग की घटना के एक सौ वर्ष पूरे हो जाएंगे। 13 अप्रैल 1919 का काला दिन देश के लोग नही भूल सकते हैं। उस समय अंग्रेज पावर का दुरुपयोग करते हुए निर्दोष और मासूम लोगों पर गोलियां चला दी थी। इस तरह की घटना इंसानियत के नाम पर कलंक है। इस तरह की घटना दुबारा नहीं हो। इसे लोग कैसे स्मरण करें, इस पर लोगों को अवश्य ¨चतन करने की जरूरत है। लोगों की मांग थी कि एक देश एक टैक्स की नीति लागू हो। जीएसटी को लागू कर लोगों की मांगों को पूरा करने में सफलता मिली है। जीएसटी के लागू होने के एक वर्ष पूरे होनेवाला है। योग सभी सीमाओं को तोड़ कर जोड़ने का काम करने में अहम भूमिका निभाता है। सैकड़ों देश के हजारों लोगों ने जाति, धर्म, क्षेत्र और रंग की सीमा से उपर उठकर योग दिवस को एक बड़ा उत्सव का रूप दे दिया। 23 जून केा डॉ. श्यामा प्रसाद मुख्सर्जी की पुण्य तिथि थी। जिसे बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। डॉ. मुखर्जी शिक्षा, एडमिनीस्ट्रेशन, और संसदीय क्षेत्रों में काम कर चुके थे। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि डॉ. मुखर्जी कोलकता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति के रूप में पद भार संभाला था। कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर बैद ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान मुख्य रूप से सुभाष साहा, हरि अग्रवाल, सुबोध माहेश्वरी, डॉ. सचिन प्रसाद, अजय गुप्ता,अमर साहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।