ऑनलाइन जूनियर शतरंज में रिया गुप्ता बनी चैंपियन
किशनगंज। जिला शतरंज संघ द्वारा गुरुवार की देर शाम अपने जिले के जूनियर शतरंज खिलाड़ियों
किशनगंज। जिला शतरंज संघ द्वारा गुरुवार की देर शाम अपने जिले के जूनियर शतरंज खिलाड़ियों के लिए एक निश्शुल्क ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव सह आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 171वीं ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंड्री स्कूल के वर्ग तीन की छात्रा रिया गुप्ता चैंपियन बनी। इसके बाद अगले स्थानों पर क्रमश: पवित्रा जैन, इशिता कुंडू, सार्थक ओझेया, रोहित गुप्ता, रित्विक मजूमदार, रुशील झा, भरत मंत्री, देवांशु बिहानी, प्रतीक बिहानी, ईशा कर्मकार, भूमि प्रिया, शौर्य वर्धन, धान्वी कर्मकार एवं अन्य ने जगह बनाई। ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के निदेशक प्राचार्य सरजू मिश्रा, प्रशासक सह संघ के उपाध्यक्ष आलोक कुमार एवं शैक्षिक सलाहकार आशुतोष झा ने विजेता खिलाड़ी का स्वागत किया।