ग्रामीण इलाकों में पूजा की धूम, भक्तिमय बना माहौल
किशनगंज। नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम है। माहौल भक्तियम बना है। नवर
किशनगंज। नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम है। माहौल भक्तियम बना है। नवरात्र के चौथे दिन देवी कुष्मांडा स्वरूप की भक्तजनों ने उत्साह पूर्व पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मौके पर ही श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रखंड के रहमानगंज स्थित पुरानी हाट में विगत 150 वर्षो से मनाया जा रहा है। तीन साल पूर्व तक यहां स्व. विशेश्वर प्रसाद सिंह व स्व. केशव लाल सिंह के परिजनों द्वारा मूर्ति निर्माण के साथ पूजा पाठ का सारा खर्च निर्वाह किया जाता रहा। अब दोनों परिवार के राय पर इसे सार्वजनिक कर दिया गया। जिसके बाद से अब सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रहमानगंज के बैनर तले धूमधाम दुर्गा पूजा मनाया जाता है। यहां पूजा अर्चना करने भक्तजन दूर दराज से आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिसने भी सच्चे मन से मॉ जो मंगा, वे कभी निराश नहीं हुए। इस बार कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासनिक दिशा-निर्देश का पालन करते हुए पूजा अर्चना की जा रही है।
पुरोहित राजीव कुमार झा बताते हैं कि नवरात्र में मॉ दुर्गा की दसों दिन अलग-अलग रूप में पूजा की जाती है। अलग अलग दिनों के पूजा का अलग महत्व है। चौथे दिन देवी के कुष्माण्डा स्वरूप की पूजा की जाती है। इस रूप को सच्चे मन से पूजा अर्चना करने पर भक्तों के रोगों का नाश होता है तथा आयु, यश, बल और आरोग्य प्राप्त होता है। वार्ड सदस्य सह पूजा कमिटी अध्यक्ष गोविन्द लाल सिंह के अनुसार इस बार प्रशासनिक निर्देश पर मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं आयोजन किया जाएगा ।