कृषि उत्पादों की बैंक ने दी जानकारी
किशनगंज। समृद्ध किसान समृद्ध भारत के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ठाकुरगंज शाखा के द्वारा प्रखंड के
किशनगंज। समृद्ध किसान समृद्ध भारत के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ठाकुरगंज शाखा के द्वारा प्रखंड के दुधौंटी पंचायत के घस्सीकूड़ा हाट में बड़ौदा किसान पखवाड़ा का समापन किया गया। जिसमें किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ अधिकतम किसानों को बैंक से जोड़ने के लिए विभिन्न कृषि उत्पादों के बारे मे जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को बैंक संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श किए गए। शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि बैंक द्वारा 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने के भारत सरकार के मिशन को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए जागरूकता फैलाने, सभी के लिए खाद्य सुरक्षा और पोषक आहार सुनिश्चित करने के लिए बैंक भी अपना सहयोग दे रही है।
उन्होंने कहा कि किसान पखवाड़ा किसानों तक पहुंचने के उद्देश्य से मनाया जाने वाला एक अनूठा कार्यक्रम है। यह आयोजन समाज और देश की अर्थव्यवस्था में किसान भाइयों के योगदान के प्रति आभार व जागरूकता के लिए आयोजित किया गया। किसानों के प्रगति की गति बढ़ाने के लिए किसान दिवस के मौके पर हर वर्ष अक्टूबर माह में किसान पखवाड़ा मानाया जाता है। इस मौके पर शाखा लेखापाल मनीष कुमार, अजय कुमार, शमीम अख्तर, इ़फ्ते़खार कादरी सहित गांव के कृषक मजहर आलम, मो. चांद आलम, आमिर रेजा, रफीक आलम आदि गांव के किसान मौजूद थे।