भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया समर्पण दिवस
किशनगंज। बहादुरगंज डाक बंगला परिसर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं न
किशनगंज। बहादुरगंज डाक बंगला परिसर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस मनाया। बहादुरगंज नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बलिदान दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। नगर अध्यक्ष किसलय सिन्हा ने दीनदयाल जी के जीवन काल पर चर्चा करते हुए उनके बलिदान दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाने की बात कह कार्यकर्ताओं को पंडित जी के आदर्शों का पालन करते हुए संगठन के प्रति ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।
इस मौके पर शक्ति केंद्र को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन झा, खोशो देवी, राजीव सिन्हा, जयशंकर प्रसाद लाला, प्रमोद साह, मुन्ना दास, शैलेन्द्र कर्मकार, राकेश कुमार रिन्टु, भाजपा युवा मोर्चा के विशाल कुमार, मनोज पासवान, अनिल दास, विमल कुमार, सदन कुमार, रवि टूडू, शंभू राम, अरुण शर्मा, विजय सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।