अव्यवस्था का शिकार है उप स्वास्थ्य केन्द्र
किशनगंज। प्रखंड के पलासमनी स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र अपनी बदहाली पर खुद आंसू बहा रहा है। दूसर
किशनगंज। प्रखंड के पलासमनी स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र अपनी बदहाली पर खुद आंसू बहा रहा है। दूसरे के इलाज करने की जिम्मेदारी लिए इस उप स्वास्थ्य केन्द्र अव्यवस्था का शिकार हो चुका है। विभागीय उदासीनता के बीच लाखों रुपये खर्च कर भवन निर्माण के बावजूद समुचित व्यवस्था के अभाव में क्षेत्र के लोगों को अपना इलाज के लिए प्रखंड मुख्यालय या दूसरे जगह दर-दर भटकना पड़ रहा है।
व्यवस्था का आलम यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के बावजूद अस्पताल परिसर जंगल से भरा पड़ा है। पलासमनी पंचायत के पूर्व मुखिया नरेन्द्र कुमार बसाक, मो. अंग्रेज आलम, मो. साबीर आलम सहित क्षेत्र के अनेकों लोगों का कहना है कि चिकित्सक के पदस्थापना की बात तो दूर एक पदस्थापित एएनएम को भी अस्पताल से हटा कर विभिन्न विभागीय टीकाकरण में लगा दिया गया है। इस वजह से वे स्वास्थ्य केन्द्र में समय नहीं दे पाती है। फलस्वरूप सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का दावा आज खोखला साबित हो रहा है। फलस्वरूप आज यह स्वास्थ्य केन्द्र सिर्फ शोभा की वस्तु बन कर रह गई है। ग्रामीणों ने सिविल सर्जन किशनगंज से इन अस्पतालों में चिकित्सक सहित दवाई व अन्य समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। ताकि सरकार के सोच अनुरूप स्वास्थ्य केन्द्र कार्य कर सके एवं जरूरतमंद को इधर उधर भटकना नहीं पड़े।