Move to Jagran APP

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष बने अनि वर्मा

किशनगंज। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन सहाय कुशवाहा ने अनिल वर्मा क

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 09:13 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 09:13 PM (IST)
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष बने अनि वर्मा
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष बने अनि वर्मा

किशनगंज। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन सहाय कुशवाहा ने अनिल वर्मा को किशनगंज जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अनिल वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने से कुशवाहा समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। खुशी का भाजपा नेता मनोज सिंह, अमित सिन्हा, रामनजर वर्मा, कन्हैया लाल महतो, जगदीश वर्मा, विनय शर्मा, प्रमोद महतो आदि ने बधाई देते हुए कहा कि अब सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में युवाओं को आगे बढ़कर भागीदारी निभाने की जरूरत है।

loksabha election banner

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे जिला स्तर पर सहभागिता निभाने का मौका दिया गया है। कुशवाहा समाज का इतिहास काफी पुराना है। इसके बावजूद हम आज अपने हक व अधिकार से वंचित हैं। इसे पाने के लिए हम सबों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कुशवाहा जाति के लोगों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि हक और अधिकार शिक्षित हुए बिना नहीं मिल सकता है। जिले भर में कुशवाहा समाज लोगों को गोलबंद होने की जरूरत है ताकि कुशवाहा समाज के लोगों को समाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.