बिहार में हो रहा है समावेशी विकास : मुजाहिद आलम
कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।
संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज): पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के लोहागाड़ा हाट स्थित जदयू किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि साकिर आलम के आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 वर्षों की समर्पित जनसेवा की शानदार उपलब्धि सुदर्शन नेतृत्व और समावेशी विकास के बेमिसाल को लेकर जदयू प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान ने की।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम ने कहा कि बिहार में समावेशी विकास हो रहा है। हर तबके के लोगों का विकास हुआ है। पूर्व मंत्री सह जदयू जिलाध्यक्ष नौशाद आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश सरकार हमेशा बिहार के विकास को लेकर चितित रहते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा बीते 15 वर्षों में बिहार को एक नया आयाम देने का काम किया गया हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम, जदयू जिलाध्यक्ष नौशाद आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, जदयू नेता प्रहलाद सरकार, विजय झा, मुखिया प्रतिनिधि साकिर आलम, प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा, नजरुल इस्लाम, जानकी सिन्हा, फातमा बेगम, रानी देवी, मुमताज आलम, अनीसुर्रहमान ने भी बारी-बारी से अपनी-अपनी बातें रखी। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---- भाजपा नेताओं ने आगामी प्रशिक्षण शिविर पर चर्चा की संवाद सहयोगी, किशनगंज : भाजपा कार्यालय मझिया में शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मनोज सिंह मौजूद रहे।
बैठक में आगामी 10, 11, 12 दिसंबर तक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
बताया गया कि इस शिविर में प्रशिक्षक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भिकू भाई दलसानिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. दिलीप कुमार जायसवाल सहित प्रदेश के कई नेता उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में सभी मंडलों से कई कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा डेढ़ सौ से अधिक जिला पदाधिकारी इस बैठक में रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु आपस में चर्चा करेंगे। संगठन विस्तार को लेकर सीमावर्ती जिला किशनगंज में मजबूती प्रदान होगी। बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष सुशांत गोप के द्वारा अनुपम ठाकुर महामंत्री महिला मोर्चा के मुखिया पद एवं किसलय सिन्हा नगर अध्यक्ष के वार्ड सदस्य बनने पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं पंचायत चुनाव में जीते भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिला परिषद चुनाव में जीते खुशो देवी एवं निरंजन राय का भी अभिवादन किया गया। बैठक में जिला महामंत्री लखन लाल पंडित, जय किशन प्रसाद, अंकित कौशिक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा महामंत्री अनुपम ठाकुर, लता मोदी एवं सभी मंडल अध्यक्ष किसलय, शुभम, गौरव गुप्ता, रविदास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।