पोठिया में पैक्स चुनाव को ले मतदान आज
किशनगंज। पोठिया प्रखंड में पैक्स चुनाव के चौथे चरण के दौरान रविवार को यानी आज मतदान चुनाव
किशनगंज। पोठिया प्रखंड में पैक्स चुनाव के चौथे चरण के दौरान रविवार को यानी आज मतदान चुनाव होगा। प्रखंड प्रशासन के द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में पैक्स चुनाव संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रखंड क्षेत्र में कुल 22 पैक्स हैं। जिसमें उदगारा व मिर्जापुर के अध्यक्ष पद सहित कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध घोषित होने के बाद अब 20 पैक्सों में चुनाव होग, जिसके लिए 28 भवनों में 102 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज यानी रविवार को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। जहां प्रखंड के 20 पैक्सों के 62,368 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 139 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर मतपेटी में बंद कर देंगे। जिसमें 57 पैक्स अध्यक्ष तथा 82 कार्यकारिणी सदस्य शामिल है।
बताते चलें की अधयक्ष पद के लिए 71 अभ्यर्थियों ने नमांकन किया था।जिसमें 12 पैक्स अभ्यर्थी ने अपना नमांकन वापस ले लिया था। दो पंचायत उदगारा व मिर्जापुर पैक्स निर्विरोध निर्वाचित घोषित हूए हैं।इस प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के लिए 225 अभ्यर्थियों ने नमांकन किया है।जिसमें 143 निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं। वहीं सबसे अधिक मतदाता दामलबाड़ी पैक्स में है जहां 4891 तो वहीं सबसे कम मतदाता फाला पैक्स में है। जहां 1736 मतदाता है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने सभी पीठासीन अधिकारियों को इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट आजाद उच्च विधालय पोठिया के डिस्पैच सेंटर से चुनाव सामग्री के साथ बूथों के लिए रवाना किया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी शशीम सौरभ मणिव ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि 20 पैक्सों में चुनाव को लेकर 102 मतदान केंद्र बनाया गए हैं। वहीं बीसीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी 22 पैक्सों में 70 हजार 44 मतदाता हैं। वहीं उदगारा व मिर्जापुर पैक्स को छोड़कर 62 हजार 368 मतदाता 102 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।