सड़क मरम्मति के नाम पर राशि का हो रही बंदरबांट : तौसीफ
किशनगंज। जिले के सभी प्रखंड में बने आरईओ सड़कों की मरम्मति का काम चल रहा है। इन सड़
किशनगंज। जिले के सभी प्रखंड में बने आरईओ सड़कों की मरम्मति का काम चल रहा है। इन सड़कों का निर्माण पांच वर्ष पूर्व करवाया गया था। साथ ही इन सड़कों के मरम्मती की जिम्मेदारी भी संवेदकों को दी गई थी। लेकिन संवेदक द्वारा सड़क मरम्मती के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जा रही है। इस वजह से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यही बातें गुरूवार को बहादुरगंज विधायक तौसिफ आलम ने कही।
उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड में एक सौ से अधिक ऐसी सड़कें हैं। जिसकी मरम्मती कार्य पांच वर्ष के लिए संवेदकों को दिया गया है। इसका मुख्य वजह यह है कि प्रत्येक वर्ष बारिश के बाद सड़क कई जगहों पर टूटने लगती है। इन टूटे सड़कों पर आवागमन करने में लोगों को परेशानी होती है। लोगों को आवागमन करने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए संवेदकों को मरम्मती कार्य के लिए अलग से राशि मिलती है। संवेदकों द्वारा पिछले चार वर्ष में टूटे सड़कों का मरम्मत नहीं करवाया गया। लेकिन इस वर्ष बरसात के बाद अधिकांश आरईओ सड़क जर्जर हो गए। इन जर्जर सड़कों की मरम्मती के लिए जिस सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है। वे सभी सामग्री निम्न क्वालिटी के हैं। ऐसा लग रहा है कि सड़क मरम्मती के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जांच पड़ताल के बाद ही मरम्मती कार्य की गुणवत्ता को देखते हुए संवेदकों को राशि का भुगतान करना चाहिए।