दहेज उत्पीड़न का आरोपित पति गिरफ्तार
संवाद सूत्र बहादुरगंज (किशनगंज) दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट के मामले में आरोपित पति को बह
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 04:49 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 04:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज): दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट के मामले में आरोपित पति को बहादुरगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में दिया। जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिन पूर्व ही कोइमारी निवासी आजाद खान पर उनकी पत्नी ने मारपीट एवं दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराई थी। इस मामले में पति समेत ससुराल के अन्य लोगों को भी आरोपित बनाया गया है।
जिसपर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने आरोपित आजाद खान, पिता तस्लीम खान गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अन्य नामजद आरोपितों की भी तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें