Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानाध्यापक के निधन से शोक

किशनगंज। प्लस टू उच्च माध्यमिक ठाकुरगंज के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मो. जफर आलम (66) का शि

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 05:16 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 05:16 PM (IST)
पूर्व प्रधानाध्यापक के निधन से शोक
पूर्व प्रधानाध्यापक के निधन से शोक

किशनगंज। प्लस टू उच्च माध्यमिक ठाकुरगंज के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मो. जफर आलम (66) का शनिवार की देर रात में निधन हो गया। वे अररिया जिले के चिल्हनिया के रहने वाले थे। हृदयाघात से निधन की खबर सुनकर आसपास के लोग सहित बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया। वे अपने पीछे पत्‍‌नी, चार पुत्र, पुत्रवधू, चार पुत्री,, नाती पोता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रविवार की दोपहर को पैतृक गांव में जनाजे का नमाज अदाकर अंतिम संस्कार किया गया।

prime article banner

सरल स्वभाव के मृदुभाषी स्व. जफर आलम प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय ठाकुरगंज से 2014 में सेवानिवृत्त हुए थे। 1978 में बरदाहा हाईस्कूल, अररिया में शिक्षक के तौर पर उनकी नियुक्ति हुई थी। उच्च विद्यालय ठाकुरगंज में 1995 में सहायक शिक्षक बने। 2008 से 2014 तक वे प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत रहे। प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय ठाकुरगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष मिश्रा, सेवानिवृत्त शिक्षक जमील अख्तर, दिनेश पोद्दा, उदयानंद झा, शिक्षक मो. जिलानी अख्तर, राजकुमार गांधी, चंद्रभूषण झा, समीर परवेज, अमीर फैसल अंसारी, मो. सरफराज आलम समेत अन्य लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.