Move to Jagran APP

14-15 मई को भारत सेवाश्रम संघ मनाएगी वार्षिकोत्सव

किशनगंज। आगामी 14 व 15 मई को भारत सेवाश्रम संघ की ठाकुरगंज इकाई द्वारा वार्षिक महोत्सव क

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 12:57 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 06:29 AM (IST)
14-15 मई को भारत सेवाश्रम संघ मनाएगी वार्षिकोत्सव
14-15 मई को भारत सेवाश्रम संघ मनाएगी वार्षिकोत्सव

किशनगंज। आगामी 14 व 15 मई को भारत सेवाश्रम संघ की ठाकुरगंज इकाई द्वारा वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नगर स्थित वार्ड संख्या पांच के आश्रमपाड़ा स्थित हिन्दु मिलन मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान हिन्दु धर्म शिक्षा, संस्कृति सम्मेलन, भजन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में भारत सेवाश्रम संघ के ठाकुरगंज इकाई के संरक्षक स्वामी चन्द्रनाथानंद महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 और 15 मई को हिन्दु मिलन मंदिर ठाकुरगंज शाखा का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

loksabha election banner

जिसमें पहले दिन 14 मई को संध्या समय आचार्य वरण के साथ सांस्कृतिक अनुष्ठान होगा। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगल आरती, गीता पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस दिन दीक्षा समारोह के बाद, कलश शोभा यात्रा, ठाकुर प्रणवानंद महाराज जी का अभिषेक, पूजा आरती और अन्नकूट भोग के साथ महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं संध्या समय भजन कीर्तन और संगीत के साथ हिन्दु धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संध्या समय वैदिक शांति यज्ञ के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी। इस मौके पर प्रवीण सन्यासी श्रीमत स्वामी शाश्वत नन्द जी महाराज, युग्म संपादक भारत सेवा श्रम संघ, स्वामी प्रदीप्ता नंद जी महाराज अध्यक्ष बेलडांगा आश्रम, स्वामी निरंजनानंद जी अध्यक्ष रायगंज आश्रम के साथ स्वामी मयानंद आदि मौजूद रहेंगे।

वहीं सचिव प्रदीप दत्ता ने बताया की कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए ननी गोपाल घोष, लआनंद साहा, रवि दे, बाबू दास, अणिमा कुंडू, यशोदा साहा, रेखा दास, शोभा देवनाथ, खोखा बिस्वास, अमरेन्द्र चटर्जी आदि सक्रिय हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.