¨पक पेट्रो¨लग टीम ने तीन मनचलों को दबोचा
किशनगंज। राह चलती महिलाओं और युवतियों के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से ग
किशनगंज। राह चलती महिलाओं और युवतियों के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से गठित ¨पक पेट्रो¨लग टीम ने गश्ति के दौरान तीन सड़क छाप मजनूओं को दबोच लिया। शुक्रवार सुबह डे मार्केट सब्जी मंडी के निकट ऑवरब्रिज के नीचे सभी मनचले स्कूल जा रही छात्राओं को फब्तियां कस रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ¨पक पेट्रो¨लग टीम के सदस्यों ने मल्लाह बस्ती निवासी किशन कुमार ¨सह, मन्नू कुमार सहनी तथा कन्हैया सहनी को दबोच कर उन्हें महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अन्य मनचले फरार हो जाने में सफल रहा। हालांकि शुक्रवार शाम महिला थाना में परिजनों के समक्ष आरोपित युवकों से बांड भराकर तथा कड़ी चेतावनी दिये जाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। ¨पक पेट्रो¨लग के इस अभियान के बाद शहर के सड़क छाप मजनूओं के बीच हड़कंप मच गया। अब विद्यालय व ट्यूशन पढ़ने जाने वाली छात्राओं के साथ कामकाजी महिलाओं को राहत मिलेगी।