राजस्व कर्मचारी के निधन पर शोक सभा
किशनगंज। 19 जनवरी को एनएच 327ई पर सड़क दुर्घटना में ठाकुरगंज में पदस्थापित राजस्व कर्मचार
किशनगंज। 19 जनवरी को एनएच 327ई पर सड़क दुर्घटना में ठाकुरगंज में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी मथुरा प्रसाद ¨सह की असमानियक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रखंड परिसर में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं शोक सभा के दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान ही एक प्रखंड कर्मी सईद बेहोश होकर गिर पड़े। अफरा तफरी का माहौल हो गया। उन्हें सरकारी गाड़ी से पीएचसी ले जाया गया। सुगर व ब्लड प्रेसर अधिक होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया।
अंचलधिकारी उदय कृष्ण यादव व अंचल व प्रखंड कर्मीगण कार्यक्रम में शामिल थे।
इस दौरान सीओ ने कहा कि मथुरा प्रसाद ¨सह एक मृदुभाषी इंसान थे। वे अपने कार्य के प्रति हमेशा ही समर्पित थे और उनकी असामायिक मृत्यु भी कार्य के दौरान हुई है। कार्य के दौरान उनके निधन से पूरे अंचल व प्रखंड कार्यालय को झकझोर रख दिया। ज्ञात हो कि गत शनिवार को एनएच 327ई पर कृषि फार्म के समीप भागलपुर निवासी राजस्व कर्मी को एक स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी थी। जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए थे और इलाज के लिए पीएचसी ठाकुरगंज लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शोक सभा में मुखिया राजीव कुमार पासवान, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार, अंचल निरीक्षक ललन झा, अंचल अमीन सदानन्द विश्वास व अंचल में कार्यरत सभी राजस्व कर्मचारी सहित प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे।