सूर्योपासना के महापर्व की तैयारी में जुटे श्रद्धालु
किशनगंज। सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान रविवार से नहाय खाय के साथ अ
किशनगंज। सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान रविवार से नहाय खाय के साथ आरंभ होगा। सोमवार को खरना, मंगलवार को शाम का अर्घ्य और बुधवार को सुबह का अर्घ्य देकर महापर्व छठ अनुष्ठान पूर्ण किया जाएगा। प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व मनाने को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल है। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हाट-बाजारों में पूजन सामग्री की खरीददारी में छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूप, दउरा, डाला के साथ फल-फूल व पूजन सामग्री खरीददारी में लोग व्यस्त दिखे। खासकर ¨बदी, ¨सदूर, चुड़ियों की दुकानों में महिलाओं की भीड़ अधिक है। खरीददारी करते छठ व्रती महिलाओं ने बताया कि महंगाई पूरे चरम पर है बावजूद हमलोग खरीददारी में जुटे हुए हैं।
स्वच्छता व सादगी के रूप में महापर्व छठ पर्व मनाने को लेकर नदियों, तालाबों एवं जलाशयों की साफ- सफाई की जा रही है। प्रशासन भी छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर हरकत में दिखाई दे रही है। समाज के सभी वर्ग के लोग एक रंग में रंगे दिख रहे हैं। छठ महापर्व आपसी भाईचारा और समरसता का त्योहार है। प्रखंड क्षेत्र से जुड़े सभी पंचायतों में महापर्व छठ के मधुर संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आज के दिन छठ व्रतियों को अरवा चावल, चना का दाल एवं कद्दू की सब्जी खाने की परंपरा है जो सदियों से चली आ रही है।