जोर शोर से चल रही छठ घाटों की सफाई
किशनगंज। दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रखंड विकास पदा
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 12:47 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 12:47 AM (IST)
किशनगंज। दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरन साह व थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के दिघलबैंक बाजार, मोहामारी, नैनभिट्ठा सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने घाटों का निरीक्षण करते हुए से संबंधित पंचायत के पंचायत सचिवों को साफ-सफाई एवं अधिक पानी वाले घाटो में बैरिके¨टग के साथ कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए सभी छठ घाटों की कमेटी के सदस्यों से सहयोग लेने व सभी घाटों पर रात भर पुलिस बल की तैनाती की जानकारी दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें