Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन के लिए जागरूक करने का लिया संकल्प

किशनगंज । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 79 वें मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए रविवार को नगर अध्यक्ष कुमार विशाल उर्फ डब्बा की अध्यक्षता में धर्मगंज स्थित अशोक गुप्ता के निवास पर विशेष व्यवस्था किए गए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुने।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 11:59 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 11:59 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन के लिए जागरूक करने का लिया संकल्प
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन के लिए जागरूक करने का लिया संकल्प

किशनगंज । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 79 वें मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए रविवार को नगर अध्यक्ष कुमार विशाल उर्फ डब्बा की अध्यक्षता में धर्मगंज स्थित अशोक गुप्ता के निवास पर विशेष व्यवस्था किए गए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुने। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार साहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मोहल्ला-मोहल्ला जाकर लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

prime article banner

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैनिकों का उत्साह बढ़ाने के लिए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाने का निर्णय लिया। देश के सामजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए सभी लोगों को नेशन फ‌र्स्ट-आलवेज फ‌र्स्ट के सिद्धांत पर काम करने की जरूरत है। इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सभी लोगों के लिए यह बड़े ही खुशी की बात होगी कि जिस स्वतंत्रता के लिए देश ने दो सौ वर्ष इंतजार किया। उस स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के हमलोग साक्षी बनेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से जय किशन प्रसाद, मनोज तिवारी, शंकर गुप्ता, अरविद मंडल, सुधीर दास, राजा शर्मा, विक्की, अशोक गुप्ता, सहोदर पंडित, विश्वजीत कुमार, संतोष कुमार, अजय साहा और कौशल कुमार आनंद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं मन की बात

किशनगंज। भाजपा इकाई ठाकुरगंज की ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक सखुआडाली पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बालुबाड़ी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह ने की। बैठक प्रारंभ में आरएसएस जिला किशनगंज के जिला संघचालक स्व ननी गोपाल घोष के निधन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट की मौन रखा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात भी सुनी गई।

कार्यक्रम का मंच संचालन ग्रामीण मंडल महामंत्री भरत महतो ने की। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल प्रभारी सह किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, भाजपा जिला महामंत्री तरुण सिंह, पूर्व जिला महामंत्री मनोज सिंह आदि ने दिवंगत जिला संघ चालक ननी गोपाल घोष के जीवन पर प्रकाश डाला एवं कहा कि निधन से संघ व हमें अपूर्णीय क्षति पहुंची है। भाजपा को इनका मार्गदर्शन हमेशा मिला है। बैठक में सबों ने भाजपा की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा किए तथा पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम वृक्षारोपण अभियान की चर्चा की गई। बैठक में बूथ को मजबूत बनाने की निर्णय लिया गया। बिजली सिंह ने कहा कि आगामी 28 जुलाई को किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक नगर स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बैठक में सम्मिलित होने के लिए सबों से आह्वान किया। बैठक के समापन के बाद वृक्षारोपण किया गया। बैठक में भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष बिनोद यादव, भाजपा जिला मंत्री कुंती देवी, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा, जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति गुड्डू सिंह, मुखिया सुदाम पाहन, समिति सदस्य सुनील हेम्ब्रम, कुशेश्वर सिंह, अतुल सिंह, बैजनाथ पासवान, राजेंद्र साह, राम चंद्र पासवान, सरस्वती मरांडी, धर्म लाल सिंह, गणेश सिन्हा, बासु सिंह, उपेंद्र सिंह, नीरज झा, धीरज सिंह, परिमल सिंह, ह्रदय मंडल, हरिपद सिंह, विश्वनाथ साह, मोहन मुर्मू, संजय मुर्मू, बसंत पंडित, हरेन सिंह, रणवीर पासवान, मनोज शर्मा, सोने लाल हेमब्रम, सुंदर लाल सिंह, बसंत सिंह,गुणाधर सिंह, सुभाष यादव, शिवनाथ सिंह सहित ठाकुरगंज भाजपा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, पंचायत अध्यक्ष व मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.