Move to Jagran APP

नगर भाजपा ने किया संगठन का विस्तार

किशनगंज। भाजपा नगर अध्यक्ष रतिराम स्वर्णकार की अध्यक्षता में नगर भाजपा मंच मोर्चा को विस्तार कर

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 05:11 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 05:11 PM (IST)
नगर भाजपा ने किया संगठन का विस्तार
नगर भाजपा ने किया संगठन का विस्तार

किशनगंज। भाजपा नगर अध्यक्ष रतिराम स्वर्णकार की अध्यक्षता में नगर भाजपा मंच मोर्चा को विस्तार करते हुए अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें दुर्गा स्वर्णकार को महिला मोर्चा, वीरू चौहान को किसान मोर्चा, अशोक गुप्ता को अन्य पिछड़ी जाति मोर्चा, सुधीर दास को अनुसूचित जाति मोर्चा और अर्जुन शर्मा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह आरिफ अशरफी को अल्पसंख्यक मोर्चा, डॉ. शेखर जालान को चिकित्सा मंच, अभय गुप्ता को विधि मंच, यशवंत पोद्दार को व्यावसायिक मंच, महादेव सिंह को बुद्धिजीवी मंच, सुरजीत दास को क्रीड़ा मंच व कुमार विशाल को सहकारिता मंच की जिम्मेदारी दी गई। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कौशल आनंद कहा कि कार्यकर्ताओं को नए दायित्व मिलने पर विधान पार्षद सह प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, जिला कोषाध्यक्ष हरिराम अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, नगर महामंत्री माधवमणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद, गोपाल मोहन सिंह, गौतम पोद्दार, अभिनव मोदी ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.