भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया मास्क का वितरण
किशनगंज। डुमरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड नौ में भाजयुमो कार्यकत्र्ताओं द्वारा मास्क वितरण कर जागरू
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 10:15 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 06:07 AM (IST)
किशनगंज। डुमरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड नौ में भाजयुमो कार्यकत्र्ताओं द्वारा मास्क वितरण कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर भाजयुमो के पौआखाली मण्डल अध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के समय भाजयुमो ने वार्ड नौ में मास्क का वितरण किया।
उन्होंने कहा कि इस मौके पर प्रत्येक लोगों को मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया। इस क्रम में लोगों को कोरोना संक्रमण के फैलने के कारणों के बारे में बताया गया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी कुमार शुभम, महामंत्री सौरभ सिन्हा , मंत्री अविनाश सिन्हा, कमल क्लब सह संयोजक अजगर आलम ,कार्यकत्र्ता सचिन साह और पुष्कर साह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें