अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने को प्रशासन ने कसी कमर
संवाद सूत्र पहाड़कट्टा (किशनगंज) सात नवंबर को विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में
संवाद सूत्र, पहाड़कट्टा (किशनगंज) : सात नवंबर को विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रखंड प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। जिसे लेकर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है।
रविवार को सीओ निश्चल प्रेम के नेतृत्व में किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क स्थित देवी चौक कालियागंज आदि स्थानों पर पुलिस बल के साथ सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। मौके पर सीओ ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके, इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में सभी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें वाहन चेकिग अभियान के दौरान चालकों से वाहन से संबंधित कागजात के साथ हेलमेट वाहन की डिक्की की तलाशी ली जा रही है। वहीं चिचुआबाड़ी मोड़ पर साजन कुमार के नेतृत्व में एसएसटी दल द्वारा वाहन चेकिग अभियान चलाया गया।