8.89 करोड़ से होगा नौ सड़कों का निर्माण
संवाद सूत्र बहादुरगंज (किशनगंज) बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में 8.89 करोड़ की लागत से नौ सड
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 07:43 PM (IST)
संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज) : बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में 8.89 करोड़ की लागत से नौ सड़कों का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को विधायक तौसीफ आलम ने इसका शिलान्यास किया, जिसमें बहादुरगंज प्रखंड के मुरमाला चौक से बिशनपुर तक, कटहलबाड़ी से कुम्हार टोली तक, ढ़ोलमनी से मानव बस्ती भाया संथाल बस्ती तक जाने वाली सड़क शामिल है। इसी तरह फूलबाड़ी से हरिजन टोला तक, झींगाकाटा तौफिर टोला का मरम्मती कार्य, बीरपुर पश्चिम टोला, एनएच 327 ई से नवाब जागीर जाने वाली सड़क निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान मुखिया मो. जमील, कारी आरिफ, सरपंच मो. खालिद, मो. रेहान, मो. महसर, मो. सलाउद्दीन, मो. सलमान समेत स्थानीय ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें