बाढ़ के पानी में डूबकर चौथम में युवक की मौत
चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत चौथम में बाढ़ के पानी में एक 18 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान चौथम वार्ड संख्या- नौ निवासी हरेराम राय के पुत्र संजय कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संजय उर्फ छोटू अपने कुछ साथियों के साथ चौथम के समीप बागमती नदी के बाढ़ के पानी में स्नान करने गया था। स्नान करने के क्रम में छोटू गहरे पानी में चला गया और डूब गया। अपने साथी को डूबते देख अन्य ने शोर मचाया।
चौथम (खगड़िया)। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत चौथम में बाढ़ के पानी में एक 18 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान चौथम वार्ड संख्या- नौ निवासी हरेराम राय के पुत्र संजय कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संजय उर्फ छोटू अपने कुछ साथियों के साथ चौथम के समीप बागमती नदी के बाढ़ के पानी में स्नान करने गया था। स्नान करने के क्रम में छोटू गहरे पानी में चला गया और डूब गया। अपने साथी को डूबते देख अन्य ने शोर मचाया। स्थानीय लोग दौड़कर उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक देर हो चुकी थी। आधे घंटे बाद शव को निकाला जा सका। स्वजनों द्वारा युवक को सीएचसी चौथम ले जाया गया। जहां मौके पर मौजूद सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष निलेश कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। घटना के बाद स्वजनों की चीत्कार से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। जानकारी के अनुसार मृतक दो भाई में छोटा था। बड़ा भाई पैर से दिव्यांग है। मृतक का पिता एंबुलेंस ड्राइवर है। इधर घटना की पुष्टि करते हुए सीओ दयाशंकर तिवारी ने कहा है कि बाढ़ के पानी में युवक की डूबकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के स्वजन को सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायतार्थ राशि उपलब्ध कराई जाएगी।