Move to Jagran APP

कोसी व बागमती ने फिर पकड़ी रफ्तार

जासं खगड़िया नदियों की आंखमिचौनी जारी है। स्थिर बागमती के जलस्तर में वृद्धि हुई है जबकि घ्

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 05:26 PM (IST)
कोसी व बागमती ने फिर पकड़ी रफ्तार
कोसी व बागमती ने फिर पकड़ी रफ्तार

जासं, खगड़िया : नदियों की आंखमिचौनी जारी है। स्थिर बागमती के जलस्तर में वृद्धि हुई है जबकि घटती कोसी फिर रफ्तार में है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दो के कार्यपालक अभियंता गोपालचंद्र मिश्र कहते हैं कि बीते 24 घंटे में कोसी-बागमती के जलस्तर में हल्की तीन-तीन सेमी की वृद्धि हुई है। लेकिन, कोसी-बागमती पर बने सभी बांध-तटबंध सुरक्षित हैं। नौ अगस्त को नदियों का जलस्तर

loksabha election banner

बागमती नदी

वास्तविक स्तर: 38.30 मीटर (वृद्धि)

खतरे का निशान: 35.63 मीटर बागमती संतोष स्लूईस के पास खतरे के निशान से 2.67 मीटर ऊपर है। कोसी नदी

वास्तविक स्तर: 35.78 मीटर (वृद्धि)

खतरे का निशान: 33.85 मीटर कोसी बलतारा में खतरे के निशान से 1.93 मीटर ऊपर है। बूढ़ी गंडक नदी

वास्तविक स्तर: 37.14 मीटर (गिरावट)

खतरे का निशान: 36.60 मीटर बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से 0.54 सेमी ऊपर है। गंगा नदी

वास्तविक स्तर: 33.89 मीटर (स्थिर)

खतरे का निशान : 34.07 मीटर गंगा खतरे के निशान से 0.18 सेमी नीचे है। जिला प्रशासन का दावा

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल एक और बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दो अंतर्गत सभी बांध-तटबंध एवं अन्य संरचनाएं सुरक्षित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.