Move to Jagran APP

देश भर में तेलिहार पंचायत का चयन गौरव की बात है: अनिल

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 11 बजकर 47 मिनट पर रिमोट के माध्यम से गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत तेलिहार पंचायत से की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह से पंचायत का हाल जाना। पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीएम से वीसी के माध्यम से बात हुई। यह अविस्मरणीय क्षण था। देश में तेलिहार पंचायत से गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत हुई है। गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पंचायत का निरंतर विकास हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 08:23 PM (IST)
देश भर में तेलिहार पंचायत का चयन गौरव की बात है: अनिल
देश भर में तेलिहार पंचायत का चयन गौरव की बात है: अनिल

चौथम (खगड़िया)। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 11 बजकर 47 मिनट पर रिमोट के माध्यम से गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत तेलिहार पंचायत से की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह से पंचायत का हाल जाना। पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीएम से वीसी के माध्यम से बात हुई। यह अविस्मरणीय क्षण था। देश में तेलिहार पंचायत से गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत हुई है। गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पंचायत का निरंतर विकास हो रहा है। इस वर्ष जनवरी माह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत इसी पंचायत में की गई थी। उन्होंने कहा कि पीएम द्वारा उन्हें धन्यवाद दिया गया। पंचायत में किए गए कार्यों की जानकारी पीएम को दी गई। बोले, कोरोना महामारी में पीएम द्वारा किए गए कार्यों की जितनी सराहना की जाए कम है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान से प्रवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। आज का क्षण कभी न भूलने वाला है। उनका पीएम से बात करने का सपना साकार हो गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.