ठनका गिरने से तीन महिलाओं की मौत, सात किशोर जख्मी
बारिश के बीच जिले में अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरने से तीन महिला की मौत हो गई। जबकि सात किशोर झुलस कर जख्मी हो गए हैं। जिसमें दो की स्थिति गंभीर है। मृतक में चौथम थाना क्षेत्र के मेदनी नगर की जयमाला देवी शामिल है। जयमाला बहियार से घास काटकर लौट रही थी कि इस दौरान ठनका गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ठनका गिरने से कैथी गांव में चार किशोर और चौथम में तीन किशोर घायल हो गए।
खगड़िया । बारिश के बीच जिले में अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरने से तीन महिला की मौत हो गई। जबकि सात किशोर झुलस कर जख्मी हो गए हैं। जिसमें दो की स्थिति गंभीर है। मृतक में चौथम थाना क्षेत्र के मेदनी नगर की जयमाला देवी शामिल है। जयमाला बहियार से घास काटकर लौट रही थी कि इस दौरान ठनका गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ठनका गिरने से कैथी गांव में चार किशोर और चौथम में तीन किशोर घायल हो गए। जिसमें एक को भागलपुर और एक को खगड़िया सदर अस्पताल चौथम सीएचसी से रेफर किया गया है। वहीं अलौली थाना क्षेत्र के चेराखेरा पंचायत में खेत में कार्य कर रही मु. तहूर की पत्नी अनीशा खातून की मौत ठनका गिरने से हो गई। जबकि कचन भित्ता स्थित डेरा पर मौजूद अलौली गांव के रुदल यादव की पत्नी शीला देवी की मौत भी ठनका गिरने से हो गई।
इसकी जानकारी अलौली सीओ प्रमोद कुमार ने दी।