त्रिदेव का शव गंगा नदी से बरामद
खगड़िया। टेम्हा- बन्नी गंगा घाट से एक किलोमीटर दक्षिण इंगलिश बन्नी बंडाल के निकट त्रिदेव
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 11:33 PM (IST)
खगड़िया। टेम्हा- बन्नी गंगा घाट से एक किलोमीटर दक्षिण इंगलिश बन्नी बंडाल के निकट त्रिदेव का शव मिला। मालूम हो कि बीते शनिवार को महेशखूंट थाना क्षेत्र के टेम्हा- बन्नी घाट पर नहाने के क्रम में बड़ी मदारपुर निवासी चंदेश्वरी साह का 12 वर्षीय पुत्र त्रिदेव कुमार डूब गया था। जिसका शव रविवार को बरामद किया गया। शव बरामद होने के बाद बड़ी मदारपुर में दशहरा की खुशी मातम में बदल गई। महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें