Move to Jagran APP

छह वर्षों में भी नहीं बन सका राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन

खगड़िया। परबत्ता प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पूर्वी छोड़ पर बनाए गए राजीव गांधी सेवा केंद्र भव

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 11:45 PM (IST)
छह वर्षों में भी नहीं बन सका राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन
छह वर्षों में भी नहीं बन सका राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन

खगड़िया। परबत्ता प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पूर्वी छोड़ पर बनाए गए राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन आज भी अधूरा है। छह वर्षों में भी भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिसके कारण मनरेगा कार्यालय स्वयं सहायता समूह भवन में चल रहा है। जानकारी के अनुसार 2014 के दिसंबर माह में तत्कालीन जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी द्वारा राजीव गांधी सेवा केंद्र निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई थी। अभिकर्ता जेएसएस प्रमोद कुमार थे। कुछ कार्य हुआ भी। पीलर खड़े किए गए। लेकिन कार्य पीलर निर्माण से आगे नहीं बढ़ पाया। जबकि अभिकर्ता का स्थानांतरण भी हो चुका है। दूसरे प्रखंडों में राजीव गांधी सेवा केंद्र में मनरेगा कार्यालय में चलता है। जबकि परबत्ता में राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन निर्माण का कार्य अधूरा है। राशि की भी निकासी हो गई है। आखिर कार्य क्यों अधूरा है, इस पर लोग सवाल उठा रहे हैं। मनरेगा कार्यालय स्वयं सहायता समूह भवन में चल रहा है। इस संबंध में गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल ने कहा कि मनरेगा पीओ से जानकारी लेंगे। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.