बांध-तटबंधों पर कायम है पानी का दबाव
जलस्तर में उतार-चढ़ाव के साथ कई बांध- तटबंधों पर पानी का दबाव कायम है। कई जगहों पर नदियां बांध-तटबंधों से सटकर बह रही हैं। कुछेक जगहों पर रिसाव भी हो रहा है। जिसे नियंत्रित किया जा रहा है। इसको लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग के पास तीन मोबाइल एंबुलेंस भी है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर सभी बांध-तटबंध सुरक्षित होने का दावा है। इधर बीते सोमवार को भी जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत जलकौड़ा में बांध से रिसाव आरंभ हो गया था। जिससे अफरातफरी मच गई। फ्लड फाइटिग कार्य करा रिसाव पर काबू पाया गया।
खगड़िया। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के साथ कई बांध- तटबंधों पर पानी का दबाव कायम है। कई जगहों पर नदियां बांध-तटबंधों से सटकर बह रही हैं। कुछेक जगहों पर रिसाव भी हो रहा है। जिसे नियंत्रित किया जा रहा है। इसको लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग के पास तीन मोबाइल एंबुलेंस भी है।
हालांकि प्रशासनिक स्तर पर सभी बांध-तटबंध सुरक्षित होने का दावा है। इधर बीते सोमवार को भी जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत जलकौड़ा में बांध से रिसाव आरंभ हो गया था। जिससे अफरातफरी मच गई। फ्लड फाइटिग कार्य करा रिसाव पर काबू पाया गया। वर्तमान में विभिन्न बांध-तटबंधों पर पांच स्थानों पर फ्लड फाइटिग कार्य विभागीय स्तर पर कराया जा रहा है। डीएम आलोक रंजन घोष लगातार बांध-तटबंधों का जायजा ले रहे हैं।