Move to Jagran APP

लोजपा की स्थापना दिवस पर काटा केक

रविवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के 21 वें स्थापना दिवस पर लोजपा कार्यालय विद्याधार में केक काटा गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 09:14 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 09:14 PM (IST)
लोजपा की स्थापना दिवस पर काटा केक
लोजपा की स्थापना दिवस पर काटा केक

जागरण संवाददाता, खगड़िया : रविवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के 21 वें स्थापना दिवस पर लोजपा कार्यालय विद्याधार में केक काटा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष मु. मासूम ने की। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्मृतिशेष पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के द्वारा 21 वर्ष पूर्व आज ही के दिन पार्टी की नींव डाली गई थी। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में पार्टी एकजुट होकर प्रत्येक जिले में स्थापना दिवस को धूमधाम से मना रही है। वहीं लोजपा युवा जिला अध्यक्ष यशवंत पटेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में पार्टी लगातार विकास कर रही है। पार्टी-संगठन का विस्तार हुआ है। आने वाले दिनों में पार्टी और सशक्त होगी। दलित सेना के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पासवान ने कहा कि स्मृतिशेष रामविलास पासवान की विचारधारा को आत्मसात कर इस बार की स्थापना दिवस को गरीब, दलित सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, प्रदेश महासचिव कपिलदेव प्रसाद यादव, दलित सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रंजीत पासवान, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार पासवान, अलौली प्रखंड अध्यक्ष चीनीलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष रणवीर कुमार पासवान, सदर प्रखंड अध्यक्ष मिटू पासवान, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रोहित चौरसिया, मानसी प्रखंड अध्यक्ष नवीन पासवान, प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव पासवान, जिला महासचिव हीरालाल यादव, जिला महासचिव प्रकाश पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कार्तिक गुप्ता, जिला महासचिव अनिल पासवान, जिला सचिव विनोद यादव, जिला संगठन सचिव निक्कू सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अलौली कृष्णा कुमार हिटलर, लेबर सेल के जिला अध्यक्ष उद्यमी पोद्दार, छात्र नेता शक्ति पासवान, जिला महासचिव राजाराम पासवान, दिलीप साह, कंचन सिंह, जिला उपाध्यक्ष दयानंद पासवान आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.