गरीब कल्याण रोजगार अभियान से भरेगी प्रवासियों की झोली
पेज तीन के लीड का बाक्स संवाद सूत्र
चौथम (खगड़िया)। तेलिहार में शनिवार को सौभाग्य बरसा। हर कोई अह्लादित दिखे। पीएम से संवाद करने वालों के साथ-साथ यहां के प्रवासी भी प्रसन्न थे। यहां 475 प्रवासी लॉकडाउन में आए हैं। अब गरीब कल्याण रोजगार अभियान से इनकी झोली भरेगी। इस अभियान के बाद इन प्रवासियों को दुबारा परदेस नहीं जाना पड़ेगा। गांव में रोजी-रोजगार, गांव में रोटी, और क्या चाहिए।पीएम से संवाद कर रीता देवी भी खुश दिखी। उन्हें आवास योजना का लाभ मिला है। पक्का का दो कमरे का मकान और शौचालय भी है। जीविका दीदी सुनीला के चेहरे भी सफलता की मुस्कान थी। पीएम ने जीविका दीदी सुनीला देवी से पंचायत में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। सुनीला देवी दिव्यांग हैं। वे गाय व बकरी पालन कर बेहतर तरीके से जीवन यापन कर रही है। वे समूह की दूसरी महिलाओं को भी ऋण मुहैया कराकर जीविकोपार्जन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कोरोना महामारी में जागरूकता अभियान के बारे में भी पीएम को जानकारी दी। पीएम ने उनके द्वारा किए गए साहसिक कार्य से दूसरे को भी सीख लेने की सलाह दी।
इस मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष सचिव राहुल रंजन महिवाल, जल-जीवन-हरियाली अभियान के निदेशक राजीव रोशन, डीएम आलोक रंजन घोष, एसपी मीनू कुमारी, स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, सदर विधायक पूनम देवी यादव आदि मौजूद थे।