गायत्री प्रज्ञा पीठ छोटी बलहा में हवन यज्ञ
खगड़िया। मानसी प्रखंड के छोटी बलहा स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र अनुष्ठ
खगड़िया। मानसी प्रखंड के छोटी बलहा स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र अनुष्ठान व्रत की पूर्णाहुति पर कन्या पूजन किया गया। ऋषिपुत्र अंगद जायसवाल के पुरोहित्व में मुख्य यजमान संतोष कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक हवन यज्ञ किया। तत्पश्चात नौ दिवसीय अनुष्ठान व्रत के समापन व पूर्णाहुति पर कन्या पूजन कर प्रसाद वितरित किए गए। यज्ञाचार्य अंगद जायसवाल ने कहा कि गायत्री हवन यज्ञ सदैव कल्याणकारी है। कोरोना काल में गायत्री साधना, उपासना से ही वैश्विक शांति संभव है। अखिल विश्व गायत्री परिवार मानसी के युवा संयोजक संतोष कुमार ने कहा कि शारदीय नवरात्र में मंत्र जप, तप साधकों के लिए लाभकारी सिद्ध होता है। इस अवसर पर मुकेश कुमार सिंह, सुदाम कुमार, सुदर्शन, श्रवण आर्य, रामप्रवेश यादव, सीता देवी, जुली कुमारी थी।