खतरे को आमंत्रण दे रही सतीश नगर-कोरचक्का सड़क
खगड़िया। सौढ़ उत्तरी पंचायत स्थित सतीश नगर-कोरचक्का सड़क खतरे को आमंत्रण दे रही है। परंतु अधिकारियों औ
खगड़िया। सौढ़ उत्तरी पंचायत स्थित सतीश नगर-कोरचक्का सड़क खतरे को आमंत्रण दे रही है। परंतु अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं है। ग्रामीण कार्य विभाग गोगरी की ओर से इस सड़क का निर्माण कराया गया था। परंतु सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया। देखते ही देखते सड़क गड्ढे में तब्दील होने लगी। हालांकि कुछ माह पहले सड़क की मरम्मत भी हुई। फिर भी दशा जस की तस है। कुछ जगहों पर तो बड़े-बड़े गड्ढे बन आए हैं। यात्री भगवान का नाम लेकर यात्रा करते हैं। इस संबंध में सौढ़ उत्तरी पंचायत की मुखिया संजना देवी ने कहा कि अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। पंचायत में फंड की कमी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप