अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से गिरने से दो युवती समेत तीन गंभीर
खगड़िया। अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से गिरने से दो युवती समेत तीन लोग गंभीर हो गए। तीनों को पु
खगड़िया। अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से गिरने से दो युवती समेत तीन लोग गंभीर हो गए। तीनों को पुलिस द्वारा उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया- सलौना स्टेशन के मध्य कोठिया के समीप सवारी ट्रेन से गिरने पर 25 वर्षीय संतोष पासवान का एक पैर कट गया। वह समस्तीपुर के पूसा का रहने वाला है। बेहतर उपचार हेतु उसे रेफर कर दिया गया। वासुदेवपुर, मुंगेर की 17 वर्षीय अलका मिश्रा के संदर्भ में बताया गया कि वह ट्रेन पर चढ़ गई। स्टेशन से ट्रेन खुलने पर उसे याद आया कि कुछ सामान छूट गया है। वह ट्रेन से छलांग लगा दी। समाचार लिखे जाने तक उसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा था। तीसरी घटना खगड़िया से मुंगेर को जाने वाली ट्रेन में हुई। बताया जाता है कि 20 वर्षीय प्रियंका कुमारी ट्रेन से गिर गई। जिससे उसकी हालात गंभीर हो गई। वह टीकारामपुर की रहने वाली बताई जा रही है।