शत-प्रतिशत विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद
खगड़िया। जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइया हड़ताल पर है। इससे विद्यालयों में मध्याह्न भोजन
खगड़िया। जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइया हड़ताल पर है। इससे विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद है। बच्चों की उपस्थिति पर गहरा असर पड़ा है। रसोइयों का एलान है- जब तक मांगें पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी।
बीते 7 जनवरी से ही रसोइया हड़ताल पर हैं। परबत्ता प्रखंड मध्याह्न भोजन प्रभारी कुमार मनीष ने कहा कि शत-प्रतिशत विद्यालयों में रसोइयों की हड़ताल के कारण मध्याह्न भोजन बंद है। बच्चों की उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है। इधर परबत्ता प्रखंड रसोईया संघ के संरक्षक सुनील कुमार मंडल, प्रखंड अध्यक्ष मीरा देवी ने बताया कि रसोईया का आज भी मानदेय के नाम पर मात्र1200 रुपये मिलते हैं। एक वर्ष में मात्र 10 माह ही भुगतान होता है। यह दैनिक मजदूरी से भी कम है। मीरा देवी ने कहा कि हमारी मांग है मानदेय 18000 रुपये प्रति माह किया जाए। रसोइया की हड़ताल से उत्क्रमित
मध्य विद्यालय माधवपुर समेत कई जगहों पर मध्याह्न भोजन बंद है। विद्यालय प्रधान मो. जलीफ नदाफ ने कहा कि मध्याह्न भोजन बंद रहने से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कमी आई है।