Move to Jagran APP

जन-कल्याणकारी योजनाओं में लूट मची है: पूर्व विधायक

खगड़िया। केंद्र व राज्य सरकार के मुलाजिम भ्रष्टाचार में डूबे हुए है। राज्य में महंगाई घट

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 10:14 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 10:14 PM (IST)
जन-कल्याणकारी योजनाओं में लूट मची है: पूर्व विधायक
जन-कल्याणकारी योजनाओं में लूट मची है: पूर्व विधायक

खगड़िया। केंद्र व राज्य सरकार के मुलाजिम भ्रष्टाचार में डूबे हुए है। राज्य में महंगाई घटने के बजाय दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। सरकार की ओर से चलाए जाने वाले जन-कल्याणकारी योजनाओं की राशि को भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों, अफसर, ठेकेदार व बिचौलिए मिलकर लूट रहे हैं। उक्त बातें चौथम के पूर्व विधायक सह भाकपा राज्य सचिव सत्यनारायण ¨सह ने चौथम प्रखंड के करुआमोड़ स्थित नाट्य कला मंच पर भाकपा की ओर से आहूत जीबी बैठक के दौरान सोमवार को कार्यकर्ताओं से कहा। उन्होंने कहा कि अंचल के हजारों परिवार विस्थापित की ¨जदगी जीने को विवश हैं। उसको पुनर्वासित करने में सरकार विफल हो रही है। भूमिहीन लोग रेलवे लाइन, बांध एवं सड़क के किनारे रहने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि सीपीआई के नेतृत्व में बसाए गए दर्जनों गांवो के भूमिहीनों को अब तक बासगीत पर्चा नहीं मिल सका है। केंद्र व राज्य सरकार के जनविरोधी नीति के विरोध में 25 अक्टूबर को सीपीआई द्वारा पटना गांधी मैदान में विशाल रैली आहूत की गई है। मौके पर मौजूद पार्टी के जिलामंत्री प्रभाकर प्रसाद ¨सह ने कहा कि अंचल व प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार से आमजन त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण राज्य में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में काफी वृद्धि हो रही है। गरीब लोग रसोई गैस का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ गया है। रोजाना सूबे में अपहरण, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाएं घट रही है। और सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने पार्टी की ओर से 25 अक्टूबर को गांधी मैदान पटना में आयोजित रैली में चलने का आह्वान किया। मौके पर भाकपा अंचल मंत्री अनिल कुमार ¨सह, सहायक अंचल मंत्री चंद्रदेव शर्मा, योगेंद्र शर्मा, चंद्रभूषण ¨सह, राजीव राय, मिस्टर आलम, शिवनंदन ¨सह, अशोक साह, लालकुन चौधरी, उमेश शर्मा, शत्रुघ्न ¨सह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

==========


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.